अबनाः ईरान के गुप्तचर मंत्री ने कहा है कि ईरान आतंकियों के सामने कभी नहीं झुकेगा।
सैयद महमूद अलवी ने गुरुवार को एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि यमन में ईरान कूटनयिक नूर अहमद नीकबख़्त का अपहरण करने वाले आतंकियों की कोई भी मांग स्वीकार नहीं की गई और कूटनयिक को पूरी सुरक्षा के साथ मुक्त करा लिया गया। उन्होंने कहा कि अपहर्ताओं को यह बात समझ लेनी चाहिए कि इस्लामी गणतंत्र ईरान ने आतंकियों की न तो कोई मांग स्वीकार की है और न ही आगे स्वीकार करेगा। उन्होंने बताया कि ईरान के गुप्तचर विभाग के कर्मी अत्यंत जटिल एवं उचित शैलियों से देश के हितों की रक्षा कर रहे हैं और वे आतंकियों को ईरान के हितों को नुक़सान पहुंचाने की अनुमति नहीं देंगे।
ज्ञात रहे कि यमन में ईरान के विदेश मंत्रालय के बीस महीनों तक किए गए अथक प्रयासों और गुप्तचर विभाग की कार्यवाही के बाद सनआ से अपहृत किए गए ईरानी कूटनयिक नीकबख़्त को रिहा करा लिया गया और वे गुरुवार को स्वदेश पहुंच गए।
5 मार्च 2015 - 15:47
समाचार कोड: 674974
सैयद महमूद अलवी ने गुरुवार को एक पत्रकार सम्मेलन में कहा कि यमन में ईरान कूटनयिक नूर अहमद नीकबख़्त का अपहरण करने वाले आतंकियों की कोई भी मांग स्वीकार नहीं की गई और कूटनयिक को पूरी सुरक्षा के साथ मुक्त करा लिया गया।